अजय सहगल। कांगड़ा
न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ब्लॉक कांगड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन स्वास्थ्य विभाग के विश्राम गृह टांडा में हुआ। इस दौरान समकरिया को इकाई का प्रधान चुना गया तथा विरेश भारती को महसचिव चुना गया।
कार्यकारिणी का गठन महासंघ के जिला प्रधान राजिंद्र मन्हास, राज्य उपाध्यक्ष सौरव वैध की अगुआई में किया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली को एकजुटता से मांग उठाई तथा इसे सरकार को जल्द से जल्द लागू करने की बात कही।
इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी ने आय.व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कियाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कार्यकारिणी गठन के दौरान सपना राणा को कोषाध्यक्षए रविंद्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपन कुमार व संजय कुमार को उपप्रधान चुना गया। साथ ही संजीव कपूर व कुलवीर को मुख्य सलाहकार का ओहदा प्रदान किया गया।
सहसचिव के रूप में यशु, प्रेस सचिव पवन धीमान व मीडिया प्रभारी नरेश सोनी को चुना गया। साथ ही संगठन सचिव का जिम्मा अजय कुमार को दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में यशपाल, रोमी कुमार, रविंद्र कुमार, मधुबाला, पूनम इंदु आदि चुने गए। \
बैठक में पीपीएफ ब्लॉक प्रधान कांगड़ा, प्रधान देहरा अनिरुद्ध गुलेरिया व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पराशर आदि सहित अलग-अलग विभागों के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।










