चुवाड़ी
भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी के चलते संतोष कुमार ने तहसील मुख्यालय सिहुंता में लोगों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।
इस दौरान संतोष कुमार ने टुंडी, साहला, मुंडी, पातका व समोट में लोगों से मुलाकात की। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान संतोष कुमार ने बताया कि लोग इस बार सरकार को फिर से रिपीट मिशन पर लाने का मन बना चुके हैं। इस दौरान संतोष कुमार ने भाजपा समर्पित प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजने व फिर से जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास की भी अपील की।
बता दें कि संतोष कुमार पिछले तीन दशकों से भाजपा के साथ हैं और भटियात में भाजपा को मजबूती दिलाने का सदैव प्रयास करते रहें हैं। साथ ही संतोष कुमार शर्मा भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहने के साथ साथ प्रदेश कार्यकारिणी में रहकर भी भटियात का भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।