देवेंद्र गुप्ता।जंजैहली
सराज कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी कार्यकारिणी की दूसरी सूची जारी कर दी है। सराज मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष टेक सिंह ने दूसरी सूची में कांग्रेस कमेटी में 6 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 11 सचिव व 12 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य चुना है। कार्यकारिणी में सराज विधानसभा क्षेत्र के सभी स्थानों से लोगों को लिया गया है। उन्होंने बताया कि सराज कांग्रेस ने कौशल्या देवी, लेसर सिंह, कुंदन लाल, भूप सिंह, तुले राम व मेघ सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
्ररोशन लाल, राजेंद शर्मा, बेगम राणा, हेम राज, मंगत राम वर्मा व चंदन ठाकुर को महासचिव को नियुक्त किया है। जय चंद, दिवान चंद, पुष्प राज, राम दास, रिंकू सोनी, राजेंद्र कुमार, सोहन लाल, ब्रिज लाल, नरेश कुमार, हेम सिंह व उत्तम सिंह को सचिव बना गया है। यादविंद्र सिंह, झाबे राम, नेत्र सिंह, िटकम राम, धर्म पाल, भादर सिंह, जालम सिंह, चुनी लाल, सपना दुगल, राजकुमार, जीवन सिंह व राम सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम के परामर्श व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर की स्वीकृति से सराज कांग्रेस कमेटी की दूसरी सूची तय की गई है। उन्होंने कांग्रेस मंडल में नियुक्त किए गए सभी सदस्यों को बधाई दी और अपनी जिम्मेदारी तुंरत संभालने की बात भी कही है।