सरकाघाट। सरकाघाट नगर परिसद के वार्ड-3 जमसाई में पुलिस द्वारा की गई घर की तलाशी के दौरान 3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सुबह के समय तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान 26 वर्षीय मुकेश राणा जमसाई, सरकाघाट, जिला मंडी के कब्जे से उक्त नशीला पदार्थ बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस नशीले पदार्थ के स्रोत और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने की है।








