चौहारघाटी के कथोग गांव की रहने वाली थी महिला मजदूर
ललित ठाकुर । पधर : उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के बाजार में काम करते समय ३३ केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी महिला मजदूर ने आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। पधर पुलिस महिला का शव लेने पीजीआई चंडीगढ़ को रवाना हो गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
चौहारघाटी के कथोग पंचायत की रहने वाली महिला रती देवी ४२ पत्नी प्रकाश चंद मजदूरी का काम करती थी। धनतेरस के दिन उरला कस्बे में काम करती बार रती देवी ३३ केबी लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झूलस गई। उसे उपचार के लिए पधर अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से मेडीकल कालेज नेरचौक को रेफ्र किया गया। घायल रती देवी को आइजीएमसी शिमला के बाद उपचार के लिए पीजीआई भर्ती करवाया गया। रविवार सुबह रती देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रती देवी अनुसूचित जाति गरीब परिवार से संबंध रखती थी। उसके पति प्रकाश चंद कुन्नु के मोहड़धार में निजी फर्म के यहां बैल्डिंग का काम करते थे।
फील्ड वर्क के लिए पति का हाथ बटाने रती देवी मजदूरी का काम करने गई थी। काम करती मर्तबा लोहे की पाइप हाथ में उठाए रती देवी को एचटी हाइवोल्टेज लाइन ने अपनी ओर खींच लिया। इस हादसे में रती देवी ७५ फीसदी झुलस गई थी। उपमंडलीय पुलिस अधीक्षक मदनकांत शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का शव लेने पधर पुलिस चंडीगढ़ रवाना हो गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।