सचिन शर्मा। देहरा
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार रात को लगेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण रात में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे। इसलिए इस ग्रहण काल में मिथुन और कन्या राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
पंडित सचिन शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण है, इसलिए बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है। इस दौरान सूतक काल भी मान्य नहीं होता है। ग्रहण को एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग देख पाएंगे। हालांकि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण सामान्य चांद और ग्रहण में अंतर कर पाना मुश्किल होगा।
ग्रहण के समय चंद्रमा के आकार में कोई परिवर्तन नहीं आएगा, बल्कि इसकी छवि कुछ मलिन हो जाएगी, यानी चांद इस दौरान मटमैला सा दिखाई देगा। इससे पहले 10 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण हुआ।