हिमाचल दस्तक ब्यूरो। नाहन
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व में मंत्री रहे नरेंद्र बरागटा का बीते दिन चंडीगढ़ के पीजीआई में निधन हो गया। भाजपा मंडल नाहन ने रविवार को विधायक डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में स्व. नरेंद्र बरागटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने एक जुझारू नेता खोया है। हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों के लिए संघर्षरत नरेंद्र बरागटा का निधन प्रदेश की राजनीति में एक शून्यता छोड़ गया है।
उन्होंने कहा कि बरागटा ने किसानों की लड़ाई लड़ी, पदयात्राएं की, जेल काटी और पूरा जीवन किसानों व बागवानों के लिए समर्पित किया। बरागटा क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ते हुए विजय प्राप्त करते रहे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा सदैव हिमाचलवासियों के दिलों में बसे रहेंगे। इस मौके पर आयोजित एक सूक्ष्म श्रद्धांजलि सभा में नरेंद्र बरागटा को भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लएि प्रार्थना की।