सरकाघाट। उपमंडल सरकाघाट के पुलिस थाना हटली के अंतर्गत जमनौंण में पत्नी ने अपने ही पति पर खौल रहा दूध फेंक दिया था। इससे पति बुरी तरह झुलस गया था । अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला ने पुलिस थाना हटली में अपने पति पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा दिया है। महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और घरेलु हिंसा का आरोप लगाते हुए हटली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन छोटी-छोटी बातों और घरेलू विवादों को लेकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। पीडि़ता ने बताया कि शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा से तंग आकर अब उसे कानूनी मदद लेने पर मजबूर होना पड़ा है। इस संबंध में हटली थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर हटली थाना में प्राप्त हुई है। उन्होंने बतया की मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।










