जोगिंदर नगर, अमित सूद।
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर 2021-22 के समापन समारोह में सिविल जज जोगिन्दर नगर राहुल वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कीl मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सेवा भावना ही समाज के सर्वांगीण विकास में सहायक है।
इसके आलावा सिविल जज द्वारा स्वयंसेवियों को मौलिक अधिकारों -कर्तव्यों, निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां , कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न अधिनियम आदि के बारे मेें बताया तथा स्वयंसेवियों को समाज में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित कियाl
प्राचार्या सुनीता सिंह , राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ पवन कुमार द्वारा सिविल जज का कार्यक्रम में पधारने और स्वयंसेवियों को कानून संबधी जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया गया l