ललित ठाकुर।पधर
सेवा आश्रय संगठन द्रंग के कार्यकर्ताओं ने प्रथम चरण में द्रंग क्षेत्र के माणा, पिपली, पाली, द्रंग, सेरिधार, मलोग में दाड़ू, देवदार, बान सहित लगभग डेढ़ सौ पौधे रोपे। संगठन के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर उर्फ लक्की ने कहा कि सेवा आश्रय संगठन के कार्यकर्ता हर साल जिले के अनेक क्षेत्रों में वन महोत्सव मनाते हैं। इसी कड़ी में द्रंग के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाता है।
क्षेत्र के समाजसेवी पवन भारती ने भी दाड़ू का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि हमें वनों को काटना नहीं चाहिए, बल्कि अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि हमारा पर्यावरण और वातावरण शुद्ध रहे। इस मौके पर संगठन के महासचिव कुलदीप सिंह, प्रेस सचिव ललित ठाकुर, वित्त सचिव कर्म सिंह, भारत भूषण, मनीष ठाकुर, राम प्रकाश, मातवर सहित अन्य समाजसेवियों ने भाग लिया।