टैंपू के उड़े परखच्चे, घायलों का उपचार जारी , पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
राकेश शर्मा। बडूही : पुलिस थाना अंब के तहत बडूही में वीरवार सुबह बॉल्वो बस व टैंपू में टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाएं समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।
हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि ट्रक बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। जबकि प्राइवेट बॉल्वो बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद आने के चलते हादसा पेश आया। जानकारी के मुताबिक एक प्राईवेट बॉल्वो बस वीरवार सुबह करीब चार बजे अंब से ऊना की ओर आ रही थी। इसी दौरान कबाड़ से लदा टैंपू ऊना से अंब की ओर जा रहा था।
बडूही में राधिका ढ़ाबा के समीप दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टैंपू के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में बस चालक, तीन महिलाएं समेत कुल सात्र लोगों को चोटें पहुंची है। स्थानीय लोगों व 108 की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस घायलो के बयान दर्ज कर रही है।
घायलों की सूची
सड़क हादसे में कुल सात लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में मुकल राम निवासी दिल्ली, आशीष निवासी जालंधर, नीतू निवासी जालंधर, भानु प्रिया निवासी जालंधर, सुदेश प्रकाश निवासी जालंधर, उत्कर्ष निवासी जालंधर व जोनू कुमार निवासी कांगड़ा शामिल है। जिनका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार करवाया गया।