शैलेश सैनी। नाहन
सेवा भारती लगातार सेवा भाव में लगातार सक्रिय होता जा रहा है। लोगों की सेवा में अपने आप क़ो समर्पण कर चुकी सेवा भारती लोगों के बीच एक अलग पहचान बना चुका है।
शहर क़ो सेनिटाइज्ड की बात हो या फिर शहर क़ो शुद्धिकारण करना हो, सेवा भारती मानवता की मिसाल कायम करता जा रहा है। सेवा भारती नाहन अस्पताल में सैकड़ों लोगों क़ो दोपहर और शाम का भोजन दिया जा रहा है। आगे भी सेवा भारती नाहन एक बड़े प्रोजेक्ट की ओर अग्रसर हो रही है, जो लोगों के लिए ही समर्पित होगी।
योगेश्वर गौतम सेवा भारती नाहन के नगर अध्यक्ष ने बताया कि सेवा भारती नाहन लोगों की सेवा में एक अहम कदम लोगों के हित में निभा रही है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रान्त सेवा भारती की और से नाहन सेवा भारती क़ो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए हैं।
यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लोगों की सेवा में समर्पित होंगे। अगर किसी क़ो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत पड़ती है तो सेवा भारती नाहन से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा की सेवा भारती नाहन आगे भी लोगों की सेवा के तत्पर रहेगा।