- पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
- पुलिस ने गुप्त सूचना पर दी थी दबिश
टेकचंद वर्मा, शिमला
राजधानी शिमला में पुिलस ने देह व्यापार को भड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने शहर के निजी होटल में दबिश देकर देह व्यापार में सलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण में पुलिस ने तीन लड़कियों सहित चार लोगों हिरासत में लिया है।
शिमला पुलिस को शहर के निजी होटल में देह व्यापार होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद शिमला पुलिस द्वारा शहर के कार्ट रोड में एक निजी होटल में दबिश दी गई। यहां पर पुलिस को सदिग्ध हालत में तीन लड़कियों को पकड़ा है। यह लड़कियां पडोसी राज्य की बताई जा रही है। जिन्हें शिमला में देह व्यापार के लिए लाया गया था। इनकी उम्र 23 से 25 वर्ष बताई जा रही है।
तीन लड़कियों सहित चार लड़के गिरफ्तार
पुलिस ने उक्त लड़कियों साथ चार युवकों को भी पकड़ा है। पकडें गए युवक उत्तर प्रदेश व राज्यस्थान के रहने वाले बताए जा रहे है। इनकी उम्र 25 से 31 वर्ष के मध्यम बताई जा रही है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
कमरे से मिला सामान
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को होटल के कमरे से मोबाइल फोन,कुछ नगद राशि व आपति जनक साम्रगी भी मिली है। फिलहाल पुलिस पकडे गए युवकों से पूछताछ कर रही है। पुिलस जाचं में जुटी है कि शिमला में कब से सेक्स रैकिट का कार्य चल रहा था। इस कार्य में उनके साथ ओर कौन कौन शामिल है।