अमीर बेदी। पालमपुर
चीन और पाकिस्तान एक ही मंसूबे पर चलकर भारत के दुश्मन बने हैं। ये शब्द करगिल शहीद सौरभ कालिया के पिता डॉक्टर एनके कालिया ने कहे।
डॉक्टर कालिया ने कहा कि अब यह जरूरी हो गया है कि भारत चीन से व्यापारिक संबंधों को पूरी तरह तोड़े। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का भारत को परेशान करना मुख्य मकसद है और इसमें दोनों देश फिलहाल असफल साबित होते रहे हैं। चीन और भारत के बीच हुए खूनी संघर्ष को लेकर शहीद सौरभ कालिया के पिता डॉक्टर एनके कालिया ने दुख व्यक्त करते कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन भारत के लिए हमेशा परेशानी पैदा करते रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों देश भारत के साथ शकुनि चाल चलते हैं, लेकिन भारत इनसे निपटना अच्छी तरह जानता है। एनके कालिया ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अब तक जो किया है, उसके परिणाम भुगत रहा है और ऐसा ही यदि चीन भी करता है तो चीन को भी परिणाम भुगतने के लिए तैयार होना पड़ेगा।