हिमाचल दस्तक। शाहतलाई
शाहतलाई पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम रंग लाने लगी है। वहीँ पुलिस ने सिर्फ एक सप्ताह में ही एनडीपीएस एक्ट के 2 मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसी अभियान को तेजी से बढ़ाते हुए शुक्रवार शाम पुलिस थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने दलबल सहित मलारी भडोली सड़क पर कलर नामक स्थान यातायात चैकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था।
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल आया जब चालक से उसके कागजात मांगे तो आनाकानी करने लगा। जब बाइक पर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवाओं को हिरासत में ले लिया।
इस संदर्भ में पुलिस थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार देर शाम को 2 युवकों को 15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि युवकों की पहचान सचिन कुमार, निवासी निचली भटेड (बरमाणा) तथा महेंद्र, निवासी नगरांव (झंडूता) के रूप में हुई, जबकि पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।