हिमाचल दस्तक। पालमपुर
ठाकुरद्वारा के खलेट में कुछ दिन पहले एक गाय चोटिल हो गई थी। चोट लगने से उसका खुर टूट चुका था। गाय को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने शनि सेवा सदन को फोन किया और गाय का इलाज करने की गुहार लगाई।
ऐसे में शनि सेवा सदन के अध्यक्ष परविंदर भाटिया और उनकी टीम वहां पर गए और गाय का इलाज कर मरहम-पट्टी वगैरह की। मरहम-पट्टी के उपरांत लगातार एक हफ्ते तक उसका इलाज किया। उसके बाद अब गाय का नाखून (खुर) जो आधा टूट चुका था, जो अब काफी हद तक ठीक हो चुका है, जिसके चलते वह अब बिलकुल स्वस्थ है।