हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
विधायक रमेश धवाला और संगठन मंत्री पवन राणा की लड़ाई में उलझे ज्वालामुखी भाजपा मंडल के कई नेताओं पर गाज गिर गई है।
मीडिया में बयानबाजी को अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने तुरंत प्रभाव से भाजपा ज्वालामुखी मंडल और मंडल के सभी मोर्चे एवं प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है।
इसके अलावा कुलदीप शर्मा भाजपा उपाध्यक्ष जिला देहरा, जोगिंद्र कौशल भाजपा सचिव जिला देहरा, चमन लाल पुंडीर पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी और युवा मोर्चा से नितिन ठाकुर जिलाध्यक्ष देहरा, राकेश ठाकुर प्रदेश सह प्रवक्ता एवं प्रभारी भाजयुमो जिला देहरा, महिला मोर्चा से भावना शर्मा, जिला महामंत्री देहरा और शहरी केंद्र अध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री को पद से हटा दिया है।