रोहित शर्मा। शिमला
भाजपा के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17, 18 एवं 19 फरवरी को धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि 17 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5 बजे तक प्रदेश के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग होगा। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि 17 फरवरी को सायं 6 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, जो कि देर रात तक चलेगी। 18 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रातः 10 बजे शुरू होगी, जो कि 19 फरवरी को दोपहर बाद तक चलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बैठक के उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।