हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
राजधानी शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सोमवार रात हुई इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है।
जानकारी के अनुसार हादसा जीरो पॉइंट करियाली के पास हुआ। कार के गिरने की आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। कार चालक आकाश वर्मा घटनास्थल पर मृत मिला, जबकि कार में सफर कर रहे दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी हैं।
मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई और वह सुन्नी के करियाली का रहने वाला था। इसके अवाला घायल युवक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। सुन्नी पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।