हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पार्टी के खिलाफ बगावत करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने यह कार्रवाई की है।
बता दें कि उपचुनावों में भाजपा ने चेतन बरागटा को पार्टी टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर चेतन बरागटा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे पर उन्हें भाजपा से 6 साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।