मनीमाजरा की रहने वाली है महिला, सदर थाना में मामला दर्ज, गुप्त सूचना से चला तस्करी का पता
शिमला। शिमला के डाउनडेल में एक महिला को पुलिस ने चिट्टा संग धर दबोचा है। यह महिला डाउनडेल में चिट्टा बेच रही थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को यह कामयाबी गुप्त सुचना के आधार पर मिली है। सदर थाना शिमला की टीम जब डाउनडेल क्षेत्र में गश्त पर थी तो उन्हें सूचना मिली की रेखा पत्नी स्व. बबलू उर्फ कालू निवासी मनीमाजरा उम्र लगभग 40 वर्ष कोडी बस्ती डाउनडेल शिमला में चिट्टा बेच रही है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डाउनडेल शिमला में महिला पुलिस कर्मी द्वारा उसके पर्स की तलाशी ली गई, जिसमें से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत कब्जे में लेकर सील किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं मौके पर पूरी की गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस शीघ्र ही महिला को कोर्ट में पेश करेगी। महिला से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगा रही है कि इस महिला ने चिट्टा कहां से लाया था। इसके पीछे कोई बड़ा तस्कर तो नहीं है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। डाउनडेल में इससे पहले भी पुलिस ने कई तस्करों का पर्दाफाश किया है। इस क्षेत्र में चिट्टा का प्रच्चलन काफी ज्यादा चलता था, लेकिन कुछ ही समय हुआ था कि जब यह प्रच्चलन कम हो गया था। अब एक बार फिर से तस्कर यहां पर सक्रिय हो गए है।
पुलिस ने एक महिला को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। महिला से पूछताछ जारी है। चिट्टा तस्करों को बिल्कुल भी बदार्शत नहीं किया जाएगा।-गौरव सिंह, एसपी, शिमला।







