शिमला । जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन और आइस बरामद की है। मुख्य सप्लायर को पंजाब के खरड़ से पकड़ा गया। अब तक कुल 196 ग्राम चिट्टा, 47 ग्राम मेथामफेटामाइन और 60,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 29 मई, 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ढली चौक के पास एक मकान में नशे की खेप है। पुलिस टीम ने मौके से अवंतिका नेगी 19, निवासी बांश्टू निवास ढली और प्रद्युम्न ठाकुर 20, निवासी तकनावल ठियोग को पकड़ा। इनके कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन और 20 ग्राम आइस मिली।
पंजाब से लाई गई थी खेप
पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि यह खेप खरड़, पंजाब से लाई गई थी। बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए पुलिस खरड़ पहुंची और मुख्य सप्लायर समर सिंह 32, निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। वह शिवालिक अपार्टमेंट, शिवजोत कॉलोनी खरड़ में रह रहा था। उसके पास से 131 ग्राम चिट्टा, 27 ग्राम आइस और 60,400 बरामद हुए। पुसिल ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 जून, 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
अवंतिका नेगी-19 साल, निवासी ढली, शिमला, प्रद्युम्न ठाकुर-20 साल, निवासी ठियोग, शिमला, समर सिंह उर्फ टाइगर-32 साल, निवासी फिरोजपुर, पंजाब। वर्तमान पता- खरड़, मोहाली







