वीरवार सुबर वाहन से गानवी से क्याओ की ओर जा रहा था शिशुपाल, अचानक वाहन हुआ अनियंत्रित
रामपुर बुशहर। शिमला जिले में एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। ज्यूरी क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्राप्त गानवी निवासी शिशुपाल के रूप में की गई है।

जानकारी अनुसार शिशुपाल वीरवार सुबर वाहन से गानवी से क्याओ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन सैंकड़ों फुट गहरी खाई में जा गिरा, जिसके चलते वाहन के परखच्चे उड़ गए।
ज्यूरी पुलिस चौकी को जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन इस दौरान संकरे और खतरनाक पहाड़ी मार्ग ने राहत एवं बचाव कार्य में भारी मुश्किलें पैदा कीं।
जब तक बचाव दल खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चालक शिशुपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शिशुपाल की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव गानवी और परिजनों तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ज्यूरी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी झाकड़ी ने की है।








