हादसे के बाद मची चीख-पुकार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर रही जांच
शिमला। जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा कोटखाई के बाघी में हुआ। बताया जा रहा है कि नेपाली मूल की बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित अपने गांव की ओर जा रही थी। कोटखाई के बाघी के पास पहुंचने पर बच्ची अपनी मां के पीछे चल रही थी।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही एक एचआरटीसी बस वहां से गुजरी, बच्ची ने सड़क पार करने की कोशिश की तो शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया दी। हादसा इतना भयानक था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








