Friday, August 7, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल शिमला

शिमला में 6 करोड़ रुपये के चिट्टे की डिलीवरी देने आया हरियाणा का 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

Tarun choudhary by Tarun choudhary
August 4, 2026
in शिमला, हिमाचल
0
शिमला में 6 करोड़ रुपये के चिट्टे की डिलीवरी देने आया हरियाणा का 22 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

शिमला में 6 करोड़ का चिट्टा पकड़ा, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला । शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी का दावा किया है। पुलिस ने हरियाणा के 22 वर्षीय युवक को 1.120 किलोग्राम हाई ग्रेड हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह, निवासी नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शिमला में चिट्टे की खेप की डिलीवरी देने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह डिलीवरी लेने वाले लोगों के संपर्क में व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से था, जिससे उसकी पहचान और आवाजाही का पता आसानी से न चल सके। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद शोघी के पास घेराबंदी कर उसे डिलीवरी होने से पहले ही पकड़ लिया।

Related posts

डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

August 6, 2026
ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

August 6, 2026

शोघी के पास कार्रवाई, तारा देवी क्षेत्र में पहुंचनी थी खेप

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल ने तीन अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच में पता चला है कि आरोपी हरियाणा से हेरोइन की बड़ी खेप लेकर तारा देवी क्षेत्र में अपने संपर्कों तक पहुंचने वाला था। इसी दौरान पुलिस ने सुनियोजित तरीके से नाकाबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं, खेप कहां से लाई गई और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जिला शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वर्ष 2026 में प्रदेश की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है और जांच का फोकस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंचने पर है।

रणनीति बदली, अब बड़े सप्लायर और पूरे नेटवर्क पर फोकस

जिला शिमला पुलिस का कहना है कि वर्ष 2026 में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान की रणनीति बदली गई है। पहले अधिक संख्या में मामले दर्ज करने पर जोर रहता था, जबकि अब बड़ी बरामदगी, मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी, बैकवर्ड लिंकेज, तकनीकी और वित्तीय जांच के जरिए पूरे नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आदतन नशा तस्करों के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इसी बदली हुई रणनीति के कारण इस वर्ष लगातार बड़े मामलों का खुलासा हुआ है और अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े कई नेटवर्क तक पहुंच बनाई गई है।

इस साल चार किलो से अधिक हेरोइन जब्त, कई बड़े नेटवर्क भी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला में चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की जा चुकी है, जो पिछले दो वर्षों की कुल बरामदगी से लगभग चार गुना अधिक है। मार्च में एक करोड़ रुपये मूल्य की 562 एलएसडी स्टैम्प बरामद कर केरल तक जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया गया था। उसी महीने आईएसबीटी शिमला में 288 ग्राम हेरोइन भी पकड़ी गई। अप्रैल में करीब 11.5 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया तथा जांच के दौरान नशे से अर्जित 53 लाख रुपये की अवैध संपत्ति भी जब्त की गई। मई में पंजाब से 309 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जून में फिरोजपुर के मुख्य सप्लायर तक पहुंचकर 131 ग्राम हेरोइन, 27 ग्राम मेथामफेटामाइन और 60,400 रुपये नकद बरामद किए गए। जुलाई में शोघी बैरियर पर तीन लोगों से 242 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई। पुलिस के अनुसार इस वर्ष 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, पांच किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी, लगभग 60 ग्राम मेथामफेटामाइन और 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधे भी बरामद या नष्ट किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि 1.120 किलोग्राम हेरोइन की ताजा बरामदगी इस पूरे अभियान की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Chitta ShimlaHaryana drug smugglerhimachal breaking newshimachal pradesh crimeShimla heroin seizureShimla PoliceShoghi drug bustTaradevi drug case
Previous Post

सिरमौर में भीषण सड़क हादसा : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो ने तोड़ा दम

Next Post

शाहपुर में कार से चिट्टा बरामद, धर्मशाला का आरोपी गिरफ्तार

Next Post
शाहपुर में कार से चिट्टा बरामद, धर्मशाला का आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर में कार से चिट्टा बरामद, धर्मशाला का आरोपी गिरफ्तार

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

कच्चा मकान बनाकर बंद कर डाली 3.28 करोड़ की सड़क

कच्चा मकान बनाकर बंद कर डाली 3.28 करोड़ की सड़क

5 years ago
शिमला : राम मंदिर हाल में निकाह पर विवाद, सूद सभा ने स्पष्ट की स्थिति

शिमला : राम मंदिर हाल में निकाह पर विवाद, सूद सभा ने स्पष्ट की स्थिति

4 months ago
The establishment day of the presiding deity of the dynasty was celebrated with great pomp.

राजवंश की अधिष्ठात्री देवी श्री महामाया का स्थापन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

7 years ago
अभिनव बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कहा- पार्टी की मजबूती के लिए किया जाए कार्य

अभिनव बने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, कहा- पार्टी की मजबूती के लिए किया जाए कार्य

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित
    • ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन
    • कुल्लू : मलाणा यात्रा देव परंपरा के अनुसार संपन्न, नए रथ में सवार होकर लाहौल रवाना हुए देवता घेपन

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

    डल्हौजी-बनीखेत मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई में गिरी कार; दादी-पोती सुरक्षित

    August 6, 2026
    ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

    ITI नाहन में प्रवेश का सुनहरा अवसर, खाली सीटों के लिए 11 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In