हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
भाजपा विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक पीटरहॉफ शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हो गई है।
बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कापूर, त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, कमलेश कुमारी, प्रवीण शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा मौजूद हैं।
इनके अलावा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नितेन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सूद, मंत्री राजीव सहजल, राकेश पठानिया, वीरेंद्र कंवर, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर, मोहिंद्र सिंह ठाकुर एवं सुरेश भारद्वाज भी बैठक में उपस्थित हैं।