विवि ने शेड्यूल किया जारी, अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रों के लिए निशुल्क होगी कोचिंग, जनरल छात्रों को देने होंगे 250 रुपये फीस
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इस साल भी छात्रों को नेट व एसएलटी के लिए फ्री कोचिंग देगा। हांलाकि फ्री कोचिंग केवल अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए ही होगी। इसमें सामान्य वर्ग में आने वाले छात्रों को 250 रुपये हर माह देने होंगे। विवि के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में वर्ष 2026-27 के लिए नेट एसएलईटी प्रवेश परीक्षाओं को लेकर कोचिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई से 20 जून तक
जारी शेड्यूल के मुताबिक नेट व एसएलटी परीक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मई से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मई निर्धारित की गई है, जबकि चयनित अभ्यर्थियों की सूची 11 मई को जारी की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है, तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिनकी आय 5 लाख रुपये से कम है, उन्हें यह कोचिंग नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। वहीं सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग शुल्क 2500 रुपये प्रति माह रखा गया है।
कोचिंग कक्षाएं संचालित करने के लिए 10 अभ्यर्थियों का होना आवश्यक
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोचिंग कक्षाएं संचालित करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 10 अभ्यर्थियों का होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी केंद्र के दूरभाष नंबर 0177-2830791 और 2833458 पर संपर्क कर सकते हैं।






