हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रदेश भाजपा संगठन में नई नियुक्तियाँ की हैं। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर व नीलम सरैइक को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
पुनीत शर्मा को भाजपा का सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक एवं अनिल डढवाल को भाजपा आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने संगठन में नियुक्तियों और बदलाव का दौर शुरू कर दिया है।