आरोपी के खिलाफ पहले 4 मामले दर्ज, तस्करी में बार-बार संलिप्ता पाए जाने पर हरकत में आई पुलिस
शिमला। शिमला पुलिस ने आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने फिर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसे कंडा जेल भेज दिया है। यह कुलदीप ठाकुर उर्फ मोनू नामक आरोपी गावं सरस्कन, जिला मंडी का रहने वाला है। वर्तमान में यह लोअर विकासनगर शिमला में रहता है। आरोपी की उम्र 36 साल है।

इस आदतन नशा तस्कर के विरुद्ध प्रस्तावित निरोधात्मक कार्रवाई को सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया, जिसके उपरांत पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिवत डिटेंशन आदेश पारित किए गए। आरोपी का आपराधिक इतिहास दर्शाता है कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से संलिप्त रहा है।
आरोपी पर चार मामले हैं दर्ज
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चार मामले दर्ज है। इनमें पहला मामला पुलिस थाना बालुगंज में दर्ज है। आरोपी के पास से 13 जुलाई 2023 में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 21, 29 के तहत इससे लगभग 14 ग्राम चिट्टा वरामद किया गया था। दूसरा मामला पुलिस थाना ढली में 18 फरवरी 2025 को दर्ज किया गया था और इसके पास से 3.36 ग्राम चिट्टा और डेढ लाख वरामद किए गए थे। तीसरे मामले में थाना बालुगंज के तहत 27 जून 2025 को दर्ज किया गया था। इस दौरान इसके पास से लगभग 22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। चौथे मामले में पुलिस थाना सजौंली के तहत इसके पास से 19 अगस्त 2025 को 5.480 ग्राम चिट्टा और 40 हजार वरामद किए गए थे।
नशा तस्करी में संलिप्त आदतन एवं पुनरावृत्ति करने वाले अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने फिर एक आरोपी को पकड़ा है। इस आरोपी को कंडा जेल भेजा दिया गया है। पुलिस नशा तस्करों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।-गौरव सिंह, एसपी शिमला।







