हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
हिमाचल में युवा विधायक को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कुसुम्पटी के एमएलए अनिरुद्ध सिंह को एआईसीसी सचिव बनाकर असम का सह प्रभारी बनाया गया है।
अनिरुद्ध सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।इधर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने विधायक अनिरुद्ध सिंह को ये दायित्व मिलने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार प्रकट किया है। राठौर ने अनिरुद्ध सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनकी इस नियुक्ति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मान बढ़ा है।