Friday, August 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Tourism

शिमला में पर्यटकों की भीड़, रोजाना 40 हज़ार वाहनों की आवाजाही, होटल पैक

Tarun choudhary by Tarun choudhary
June 21, 2026
in Tourism, शिमला, हिमाचल
0
शिमला में पर्यटकों की भीड़, रोजाना 40 हज़ार वाहनों की आवाजाही, होटल पैक

शिमला में उमड़ी भीड़: रोज 40 हजार गाड़ियां, जाम हाहाकार

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटन सीजन चरम पर पहुंच गया है। सुहावने मौसम और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए दिन के तापमान ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से आने वाले सैलानियों की सबसे ज्यादा मौजूदगी देखने को मिल रही है। इस सप्ताहांत पर शहर के होटल लगभग 90 फीसदी तक भर गए हैं।

यहां के रिज मैदान, माल रोड, जाखू मंदिर और लोअर बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ नजर आ रही है। कार्ट रोड से माल रोड तक जाने वाली लिफ्ट के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। शहर के अधिकांश पार्किंग स्थल भी वाहनों से भरे हुए हैं। शिमला के साथ-साथ कुफरी और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे इन इलाकों में भी रौनक बढ़ गई है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर यातायात पर भी दिखाई दे रहा है।

Related posts

कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

August 13, 2026
सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

August 13, 2026

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिमला के प्रवेश द्वारों के आसपास कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति अधिक देखने को मिल रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि भारी दबाव के बावजूद यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

जिला पुलिस शिमला के अनुसार मई और जून 2026 के दौरान अब तक जिले के विभिन्न प्रवेश मार्गों से 16 लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है। इनमें मई में करीब 8.5 लाख और जून में अब तक लगभग 7.5 लाख वाहन आए हैं। औसतन रोजाना करीब 40 हजार वाहनों की आवाजाही हो रही है। पुलिस का कहना है कि यह किसी भी पर्यटन केंद्र पर अत्यधिक यातायात दबाव को दर्शाता है।

यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की संख्या बढ़ाकर 220 की

इस दबाव से निपटने के लिए यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड कर्मियों की संख्या 136 से बढ़ाकर 220 की गई है। इसके अलावा करीब 50 स्वयंसेवकों और छात्र वालंटियरों को भी यातायात प्रबंधन में लगाया गया है। ट्रैफिक बाइक राइडर्स की संख्या भी 7 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है, जो संवेदनशील स्थानों पर तत्काल पहुंचकर यातायात बहाल करने का काम कर रहे हैं।

शहर को पांच सेक्टरों में बांटकर लागू की निगरानी व्यवस्था

पुलिस ने पूरे शहर को पांच सेक्टरों में बांटकर निगरानी व्यवस्था लागू की है। भारी वाहनों के खराब होने या सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति से निपटने के लिए तीन क्रेन भी तैनात की गई हैं। शहर के भीतर यातायात दबाव कम करने के लिए कुफरी, मशोबरा, नारकंडा और अपर शिमला की ओर जाने वाले वाहनों को शोघी-मेहली बाईपास मार्ग से भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार प्रतिदिन औसतन करीब 800 वाहनों को इस वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं अपर शिमला से चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को ढली बाइफरकेशन से भी मोड़ा जा रहा है।

पर्यटन सीजन के चरम पर भी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित और सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला ।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: himachal Dastak newsHimachal Pradesh touristshotel occupancy ShimlaIndia hill stationsKalka Shimla highwayMall Road Shimlashimla tourismShimla Traffic Jamsummer tourism India
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए करोड़ों के ईनाम का प्रावधान, इस वर्ष होगा नादौन के इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ : CM सुक्खू

Next Post

हिमाचल में 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

Next Post
हिमाचल में 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

हिमाचल में 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

वोकेशनल ट्रेनर्स के लिए नई राहत नीति—अब साल भर में 52 दिन का होगा वेकेशन

9 months ago
सुंदरनगर में 7 कोरोना पॉजिटिव

सुंदरनगर में 7 कोरोना पॉजिटिव

5 years ago
वीरेंद्र कंवर और बिक्रम ठाकुर ने घेरी कांग्रेस

वीरेंद्र कंवर और बिक्रम ठाकुर ने घेरी कांग्रेस

6 years ago
बरोट में हल्की बर्फबारी से किसान चिंतित

बरोट में हल्की बर्फबारी से किसान चिंतित

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार
    • सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती
    • Kullu : परिक्रमा के बाद लौल कंढा पहुंचे देव श्री बड़ा छमाहूं, अब करेंगे शक्ति अर्जित

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

    कांगड़ा : अरला रेलवे क्रॉसिंग के समीप कार सवार दो युवकों से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

    August 13, 2026
    सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

    सचिवालय में 16 अधीक्षकों के तबादले, पदोन्नति के बाद मिली नई तैनाती

    August 13, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In