रमन शर्मा। शिमला
केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को शिमला पहुंचे। रिज मैदान पर उनका स्वागत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया। वह रिज मैदान पर जन औषधि कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर समरहिल के सांगटी में शिमला मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का समापन भी करेंगे।