बृजेश चौहान। शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया है। शनिवार देर रात से मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि, 7 मार्च को 9 जिलो के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
इनमें लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, चंबा, सोलन व सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी, आंधी तूफान, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।
वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब के लिए येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि शनिवार देर रात से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है।
4 ज़िलों में बर्फ़बारी होने की ज़्यादा संभावना है। वहीं प्रदेश के मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भारी बारिश और बर्फ़बारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।