प्रतिष्ठित मिस्टर इंडिया हेरिटेज 2025 का ग्रैंड फिनाले गोवा के मोरजिम स्थित निजी रिजॉर्ट में किया गया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और शानदार प्रस्तुतियों के बीच हिमाचल प्रदेश के ईशान ने मिस्टर इंडिया हेरिटेज 2025 का खिताब जीतकर राज्य का नाम रोशन किया और युवा मॉडल्स व नेतृत्वकर्ताओं के लिए प्रेरणा का नया मानक स्थापित किया।
यह आयोजन टैलेंटिका मॉडलिंग एजेंसी और त्रिशारा वेंचर्स एलएलपी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। जिसमें प्रतिभा, परंपरा और करिश्मे का शानदार संगम देखने को मिला। ईशान ने अपने आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जुड़ाव और मंच पर प्रभावशाली उपस्थिति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के ईशान विजेता, कर्नाटक के रंजीथ प्रथम रनरअप, सिक्किम के पूरन द्वितीय रनर अप रहे।
प्रतियोगिता में देशभर से आए स्टेट एंबेसडर्स को भी सम्मानित किया गया। जिससे भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर की झलक सामने आई। फिनाले का सीधा प्रसारण वल्ड पेजेंट न्यूज के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिसे व्यापक सराहना मिली।
इस आयोजन को सफल बनाने में कई सहयोगी पार्टनर्स शामिल रहे। ईशान की यह जीत हिमाचल के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत से सपनों को साकार किया जा सकता है।