जोगिंदर नगर :अमित सूद ।
शनिवार को ग्राम पँचायत कुठेहड़ा की प्रधान रेखा देवी की अध्यक्षता में शिवांगी महिला मंडल मकरिडी-2 के सदस्यों ने अपनी माँग को लेकर विधायक प्रकाश राणा से उनके निजी कार्यलय गोलवां में भेंट की। महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि हमने महिला मंडल भवन हेतु जगह विभाग के नाम पंजीकृत कर दी है। इस अवसर विधायक ने कहा कि उन्होंने 2 बार पहले भी महिला मंडल की गतिविधियों हेतु पैसा डाला था। इनकी माँग है कि भवन निर्माण हेतु पैसा दिया जाए। उन्होंने कहा कि महिला मंडल भवन निर्माण हेतु 1 लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं।
विधायक ने कहा कि कुठेहड़ा की जनता के ओर जो भी कार्य हैं उनके पास आएं,उन्हें एक एक करके पूर्ण किया जायेगा। इस अवसर पर महिला मंडल अपर पत्रेण की सदस्यों ने भी विधायक प्रकाश राणा से भेंट की। उनकी सड़क की समस्या पर विधायक ने सबन्धित विभाग के अधिकारियों को मशीन भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रेंण सड़क के लिए हमने पीडब्लूडी व मनरेगा के तहत 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द ही इस सड़क को कंक्रीट करने का कार्य शुरू होगा। विधायक ने महिला मंडल फर्नीचर हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। दोनों ही महिला मंडल की सदस्यों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।