Thursday, November 19, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल सिरमौर

9 महीने से वेतन का इंतजार कर रहे 11 होमगार्ड जवान, मार्च से 2 जुलाई तक फैक्ट्रियों में दी सुरक्षा ड्यूटी, अब तक भुगतान नहीं

Tarun choudhary by Tarun choudhary
November 4, 2026
in सिरमौर, सोलन, हिमाचल
0
9 महीने से वेतन का इंतजार कर रहे 11 होमगार्ड जवान, मार्च से 2 जुलाई तक फैक्ट्रियों में दी सुरक्षा ड्यूटी, अब तक भुगतान नहीं

सिरमौर: 11 होमगार्ड जवानों का 12 लाख वेतन 9 महीने से अटका

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



नाहन। आबकारी विभाग और शराब फैक्ट्रियों के संचालकों के बीच वेतन भुगतान की जिम्मेदारी को लेकर चल रही खींचतान का खामियाजा सिरमौर के 11 होमगार्ड जवान भुगत रहे हैं। इन जवानों को करीब साढ़े तीन महीने की ड्यूटी के लगभग 12 लाख रुपये वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। हैरानी की बात है कि जवान पिछले नौ महीनों से अपने बकाया वेतन के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक राहत नहीं मिली। ऐसे में दीपावली का त्योहार भी उनके लिए बिना वेतन के गुजरने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश आबकारी विभाग के जिला सिरमौर कार्यालय ने मार्च में जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखकर जिले की शराब फैक्ट्रियों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 जवानों की मांग की थी। इसके बाद होमगार्ड जवानों को विभाग के आग्रह पर जिले की विभिन्न शराब फैक्ट्रियों में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया। इन जवानों ने मार्च से लेकर 2 जुलाई तक अपनी सेवाएं दीं।

Related posts

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

November 18, 2026
युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

November 18, 2026

वेतन भुगतान पर आबकारी विभाग और फैक्ट्री संचालकों में विवाद

अब जब वेतन भुगतान की बात आई तो आबकारी विभाग और शराब फैक्ट्री संचालक एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जवानों का वेतन शराब फैक्ट्रियों के संचालकों को देना है। वहीं, फैक्ट्री संचालकों का तर्क है कि उन्होंने होमगार्ड जवानों की मांग नहीं की थी। आबकारी विभाग ने अपनी ओर से जवानों को फैक्ट्रियों में तैनात किया था, इसलिए वेतन भुगतान की जिम्मेदारी भी विभाग की ही बनती है।

9 महीने से काट रहे कार्यालयों के चक्कर

इस विवाद के चलते 11 जवानों का वेतन पिछले नौ माह से नहीं मिल पाया है। जवानों का कहना है कि वे लगातार आबकारी विभाग, होमगार्ड कार्यालय और शराब फैक्ट्री संचालकों से संपर्क कर रहे हैं। कई बार कार्यालयों में जाकर भी वे अपना बकाया वेतन जारी करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

इन 11 जवानों का नहीं मिला मेहनताना

होमगार्ड जवान प्रदीप कुमार, भीम सिंह, रतन सिंह, सुभाष चंद्र, हितेंद्र सिंह, तपेंद्र सिंह, रामकरण, सुनील कुमार, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह और प्रेमचंद ने बताया कि उनकी तैनाती के आदेश जिला होमगार्ड कमांडेंट ने आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर के आग्रह पर जारी किए थे। ऐसे में उनके वेतन का भुगतान भी आबकारी विभाग को करना चाहिए। अब विभाग वेतन की जिम्मेदारी शराब फैक्ट्रियों पर डाल रहा है, जबकि फैक्ट्री संचालक भुगतान से इनकार कर रहे हैं। जवानों के अनुसार शराब फैक्ट्रियों की ओर से वेतन भुगतान न करने के मामले में कोर्ट का रुख भी किया गया है।

दीपावली पर आर्थिक परेशानी का करना पड़ सकता है सामना

जवानों ने कहा कि नौ महीने से लंबित वेतन न मिलने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। पहले भी कई त्योहार बिना वेतन के गुजर चुके हैं और अब दीपावली पर भी उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग और फैक्ट्री संचालक आपसी विवाद का समाधान कर जल्द से जल्द उनका बकाया वेतन जारी करें।

आबकारी उपायुक्त ने कहा- मामला कोर्ट में विचाराधीन

उधर, इस मामले में जिला सिरमौर की आबकारी उपायुक्त आर्शी शर्मा ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इससे अधिक वह कुछ नहीं कह सकतीं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: himachal breaking newshimachal Dastak newsHimachal government newsHimachal Home Guard NewsHimachal Labour NewsHImachal pradesh newsHome Guard Salary IssueHome Guard Salary PendingNahan latest newsnahan newsSirmaur Excise DepartmentSirmaur News
Previous Post

Kangra : नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार; 48.30 लाख की संपत्ति जब्त, दो मंजिला मकान किया सील

Next Post

राहुल गांधी अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रहे : अनुराग ठाकुर

Next Post
राहुल गांधी अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रहे : अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रहे : अनुराग ठाकुर

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

भारी बारिश और आपदा के बीच अब हिमाचल में 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद…

भारी बारिश और आपदा के बीच अब हिमाचल में 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद…

1 year ago
बद्दी में अवैध दवा निर्माण का पर्दाफाश, राज्य दवा नियंत्रण प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बद्दी में अवैध दवा निर्माण का पर्दाफाश, राज्य दवा नियंत्रण प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

1 year ago
युग ह*त्याकांड: हाईकोर्ट के फैसले पर फूटा परिजनों का गुस्सा, अब सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे न्याय की गुहार

युग ह*त्याकांड: हाईकोर्ट के फैसले पर फूटा परिजनों का गुस्सा, अब सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे न्याय की गुहार

1 year ago
एक व्यक्ति की शिकायत ने थाना पहुंचा दिया पूरा गांव

एक व्यक्ति की शिकायत ने थाना पहुंचा दिया पूरा गांव

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur hamirpur news Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal politics Himachal Pradesh himachal pradesh crime himachal pradesh crime news HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं
    • युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू
    • कांगड़ा : विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते SI को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    ठंड ने दिखाए तेवर; कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 डिग्री, 24 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं

    November 18, 2026
    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    युवाओं के लिए नौकरी का मौका; सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को इंटरव्यू

    November 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In