कालाअम्ब। देहरादून-कालाअम्ब नेशनल हाईवे-07 पर रविवार को एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। मोगीनन्द के पास एक ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसके 2 अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है।
वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है।








