चंद्र ठाकुर। नाहन
जिला पुलिस ने चोरी के मामले में 4 साल बाद एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने भगोड़े को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि अपराधी विजय कुमार वर्मा के खिलाफ रेणुका पुलिस थाना में 20 सितंबर, 2016 को चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
कोर्ट में पेश न होने के चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। अब पुलिस ने उसे नोएडा से दबोचा है। उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।