हिमाचल दस्तक ब्यूरो। धर्मशाला
पालमपुर के साथ लगते इलाका चिंबलहार में आसमानी बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 7 बज कर 10 मिनट पर 14 वर्षीय आयुष घर के साथ गौशाला में काम कर रहा था।
उसी समय उस पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे वह वहीँ चींखने के बाद बेहोश हो गया। घर वालों ने जब उसको इस हालत में देखा तो तुरंत उसको सिविल अस्पताल पालमपुर ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होते देख उसको टांडा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
यहां इलाज के दौरान रात लगभग 1 बजे आयुष जिंदगी की जंग हार गया। आयुष बिंद्रावन स्कूल में पढ़ता था। आयुष के परिजनों का कहना है कि उसकी पढ़ाई में गहरी रुचि थी।