हिमाचल दस्तक। जवाली
कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से सांसद किशन कपूर ने जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र जवाली के अंतर्गत आने वाली पंचायत सोह्ल्धा को आदर्श गांव योजना के तहत चयन किया।
इसके लिए विधायक अर्जुन सिंह ने पूरे जिला कांगड़ा में जवाली की सोह्ल्धा पंचायत का चयन करने पर किशन कपूर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस योजना में आने के बाद सोह्ल्धा के विकास को गति मिलेगी।
इस योजना में आने के बाद इसकी पहली बैठक कोटला विश्राम गृह में हुई, जिसमें उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से गांव में हुए कार्यों व चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि सोह्ल्धा गांव सिर्फ नाम से ही आदर्श नहीं बनना चाहिए, बल्कि धरातल पर भी कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में चल रही कमियों की जानकारी ले ली है ओर अगले तीन महीनों बाद जब इसकी रिव्यू मीटिंग होगी तो येह सब कार्य पूर्ण होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यों में ढील बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को ब्ख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही सांसद किशन कपूर ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि आप केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।