हिमाचल दस्तक। सोलन
गोपाष्टमी के पावन पर्व वीरवार को आश्रय गौसदन सब्जी मंडी सोलन में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस कार्यक्रम की शुरुआत गऊ पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। माताओं ने राधा-कृष्ण का भजन-कीर्तन कर गुणगान किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल ने इस पुण्य कार्य को करने के लिए आश्रय गौसदन सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।