पांच मंत्रियों समेत कई विधायकों और अन्य पदाधिकारियों को मैदान में उतारा
शिमला। कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम सोलन के चुनावी अभियान को जितने के लिए अपने नेताओं की ड्यूटी लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक लगाया है। जिनकी देखरेख में चुनाव अभियान चलेगा। पार्टी ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को इंचार्ज बनाकर नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिला अध्यक्ष सुभाष वर्माणी को सह-इंचार्ज बनाया गया है।

पार्टी ने हर वार्ड में विधायकों और दूसरे ओहदेदारों को मैदान में उतारा
पार्टी ने हरेक वार्ड में विधायकों और दूसरे ओहदेदारों की बड़ी फौज मैदान में उतार दी है। वार्ड नं.1 का जिम्मा विधायक संजय अवस्थी के साथ रमेश चौहान संभालेंगे। वहीं वार्ड नं 2 में सतपाल रायजादा और विवेक चौहान मोर्चा देखेंगे। वार्ड नं 3 में विधायक सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी और रोशन ठाकुर को इंचार्ज बनाया गया है। वहीं वार्ड नं 4 में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान को जिम्मेदारी दी है। वार्ड नं 5 में नासिर मोहम्मद रावत और बलदेव ठाकुर, वार्ड नं. 6 में विधायक हरदीप सिंह बावा व विकास काल्टा, वार्ड नं. 7 में अनुराग शर्मा व उमा कौशल, वार्ड नं. 8 में राम कुमार चौधरी व रमेश ठाकुर, वार्ड नं 9 में संजय अवस्थी, अजय सोलंकी व चंद्र शेखर शर्मा, वार्ड नं 10 में हरीश जनारथा व छतर सिंह ठाकुर, वार्ड नं. 11 में करनेश जंग व जैनब चंदेल, वार्ड नं 12 में मुकेश शर्मा व संजीव ठाकुर, वार्ड नं 13 में महेश्वर चौहान, आनंद परमार व दयाल प्यारी, वार्ड नं 14 में देवेंद्र श्याम व प्रदीप सुर्या, वार्ड 15 मेें गंगुराम मुसाफिर, छतर सिंह ठाकुर व विकास काल्टा , वार्ड नं. 16 में संजय अवस्थी, अनुराग शर्मा व प्रदीप सुर्या तथा वार्ड नं. 17 में सुरेंद्र चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस ने नगर निगम के लिए मेनिफेस्टो कमिटी का किया गठन
कांग्रेस ने सोलन नगर निगम के लिए मेनिफेस्टो कमिटी का भी गठन किया है। इसका अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल को बनाया गया है। उनके साथ कुल राकेश पंत, सुभाष वर्माणी, रमेश ठाकुर, शिव कुमार, राहुल ठाकुर, अरूण शर्मा, जतिन साहनी, बलदेव ठाकुर, कृष्ण ग्रोवर, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र सेठी व विनय शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
पार्टी ने मीडिया इंचार्ज भी लगाए
पार्टी ने मीडिया इंचार्ज भी लगाए है, जिसमें मुकेश शर्मा की अध्यक्ष बनाया गया है, जिनके साथ रोहित शर्मा, अमन सेठी व शोभित बेहल सदस्य होंगे। इनके अलावा वार रूम, लीगल एडवाइजर, सोशल मीडिया इंचार्ज भी लगाए गए हैं।







