सोलन। जिला सोलन की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा रोडवेज की बस से एक युवक को (चिट्टा) हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार टीम ने मुकाम शमलेच के समीप बस की तलाशी ली। इस दौरान सीट नंबर 40 पर बैठे एक युवक के कब्जे से 5.48 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अनिश कुमार (34) पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव दलगांव, डाकखाना कुटाडा, तहसील रोहडू, जिला शिमला (हि.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी तिरुमलाराजू एसडी वार्मा ने की।








