हिमाचल दस्तक। सोलन
सोलन कॉलेज में मंगलवार को एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात -घूंसे चले। करीब 12 बजे कॉलेज गेट के सामने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच पहले तो अचानक बहस हुई।
बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते कॉलेज जंग का अखाड़ा बन गया। करीब 50 कार्यकर्ता और बाहर से आए कुछ लोगों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें कई छात्रों को चोटें आई हैं।
हालांकि पुलिस को तुरंत इस बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवाया। फिल्हाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।
बताया जा रहा है कि बीते दिन एसएफआई के पोस्टर को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया था। इसके बाद यह बात प्रधानाचार्य तक पहुंची। छात्रों को समझाया भी गया। बावजूद इसके दोनों दल आज सुबह फिर भिड़ गए।