हिमाचल दस्तक ब्यूरो। पांवटा साहिब : थाना पांवटा साहिब के तहत एक व्यक्ति ने बेटे और बहु द्वारा एटीएम चुरा खाते से पैसे निकालने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चमन लाल निवासी वार्ड नंबर एक बद्रीनगर पांवटा साहिब ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार लक्की कुमार व चन्दर कला पत्नी लक्की कुमार इसका बेटा व पुत्रवधु है। इसका खाता भारतीय स्टेट बैंक पांवटा साहिब में चला हुआ है। इसने एटीएम ले रखा है।
29 सितंबर को इसकी पुत्रवधु चंद्रकला ने इसका एटीएम चुराकर बेटे लक्की को दे दिया। लक्की को इसके एटीएम का पासवर्ड पता है। इन दोनों ने धोखे से इसके खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने चमन लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में आईओ अरुण कुमार जांच कर रहे हैं। एसएचओ संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।










