मंडी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के 71 पदों को बैचवाइज आधार पर भरा जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को भेजे जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी 24 जुलाई तक अपना रोजगार पंजीकरण या नवीनीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें। यदि किसी कारणवश पंजीकरण समाप्त हो गया है या अभी तक नहीं करवाया है, तो तय तारीख से पहले इसे पूरा करें ताकि नाम समय पर विभाग को भेजा जा सके। निर्धारित तिथि के बाद वैध पंजीकरण न होने पर नाम प्रायोजित नहीं किए जाएंगे।
इन श्रेणियों के लिए अंतिम बैच
- अनारक्षित श्रेणी: 28 पद (दिसंबर, 2010 बैच)
- अनारक्षित (ईडब्ल्यूउएस) सात पद (जून, 2011 बैच)
- अनारक्षित (डब्ल्यूएफएफ) एक पद (दिसंबर, 2012 बैच)
- ओबीसी श्रेणी 13 पद (दिसंबर, 2012 बैच)
- ओबीसी (बीपीएल) तीन पद (दिसंबर, 2013 बैच)
- अनुसूचित जाति 13 पद (दिसंबर, 2013 बैच)
- अनुसूचित जाति (बीपीएल) तीन पद (दिसंबर, 2014 बैच)
- अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी आश्रित (डब्ल्यूएफएफ) एक एक पद (दिसंबर, 2017 बैच)।
- अनुसूचित जनजाति दो पद (दिसंबर, 2013 बैच)।
अभ्यर्थी पंजीकरण जरूर करवाएं
अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि अभ्यर्थी अपने निकटतम रोजगार कार्यालय या उपरोजगार कार्यालय में जाकर पंजीकरण की स्थिति जांच सकते हैं। इसके अलावा ईईएमआइएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी पंजीकरण व नवीनीकरण किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।








