शैलेश सैनी। नाहन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अजय सोलंकी ने स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल पर लोगों को गुमराह करने का आरोप जड़ा है। बुधवार को नाहन में उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करना छोड़ें। जनता सब जानती है।
उन्होंने कहा कि विधायक नाहन विस क्षेत्र को विकास का मॉडल बता रहे हैं। मगर वे ये बताएं कि भाजप सरकार ने कहां विकास करवाया है। नाहन शहर को तालाबों का शहर कहा जाता है, मगर आज पूरा शहर तालाब बनकर रह गया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा शहर के लिए दिए गए 1.20 करोड़ रुपए को दुरुपयोग करके भाजपा सरकार द्वारा यहां टाइलें लगवाई गई, मगर इन्हें भी सही तरीके से नहीं लगाया गया।
आलम यह है कि आज वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। इसके चलते गलियों में इतना पानी हो जाता है कि छोटे बच्चे उसमें बह जाएं। उन्होंने कहा कि पुलों व सडक़ों के निर्माण क बात डॉ. बिंदल करते हैं, जबकि यह सब कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत हुई हैं। भाजपा विधायक केवल उनके उद्घाटन कर रहे हैं।
अजय सोलंकी ने कहा कि डॉ. बिंदल ने नाहन फाउंड्री को क्राफ्ट विलेज बनाने और जमटा से चूड़धार तक रोपवे बनाने का वादा लोगों से किया था। अब डॉ. बिंदल बताएं कि इतना समय बीत जाने के बाद धरातल पर क्या है। उनके द्वारा किए गए वादों को क्यों अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि डॉ. बिंदल लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन शहर के आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में सडक़ों का बुरा हाल है। सड़कें तालाब बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत 10 से12 किलोमीटर की बनोग से बाया मझौली, जलापड़ी, बुब्बी धार क्यारी जाबलबाग से सब्जी मंडी कांसीवाला तक बनाई जानी है, लेकिन बीच कुछ एरिया आरमी का पड़ता है जिसके कारण इस सडक़ का काम कई वर्षों से अधर मे लटका हुआ है।
डॉक्टर राजीव बिंदल ने विधानसभा अध्यक्ष रहते समय रक्षामंत्री एंव गृह मंत्री से इस विषय में बात भी लेकिन इस समस्या का हल अभी तक नहीं हो पाया। अजय सोंलकी ने डॉ. बिंदल को नसीहत देते हुए कहा कि वह लोगों को गुमराह करना बंद कर दें और वास्तव में नाहन विस क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने के लिए प्रयास करें। नहीं तो जनता सब जानती है। इसका जवाब वह 2022 विस चुनाव में देगी।