हिमाचल दस्तक। सुंदरनगर
पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व प्रदेश कांग्रेस सचिव केशव नायक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान की निंदा की है कि कांग्रेस 50 सत्ता में रहने के बावजूद कुछ नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा कि यह बयान राजनीतिक क्रूरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 50 साल तक सत्ता पर काबिज होना, उसकी काबिलियत औऱ लोकप्रियता को दर्शाता है, तभी तो देश में तरक्की हुई।
उन्होंने कहा कि जिन सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री और इनके विधायक पढ़े हैं और जिस संविधान से वे उच्च पदों पर आसीन हैं, वह सब कांग्रेस की ही देन है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की तारीफ के कसीदे अपने राजनीतिक कद को बढ़ाने के लिए करते हैं, मगर उन्हीं वीरभद्र सिंह ने अपनी काबिलियत से कांग्रेस को प्रदेश की कल्याणकारी पार्टी बनाया, जिनकी नीतियां आज तक जनता के लिए फायदेमंद हैं, जबकि मुख्यमंत्री जयराम अपने कार्यकाल को देख लें तो प्रदेश की सड़कों से लेकर शासन की हालत 50 साल में नहीं रही है। सही मायनों में विकास कहां और किसका हुआ है, वह पूरा प्रदेश जानता है।