हिमाचल दस्तक ब्यूरो। सुंदर नगर
सुंदरनगर उपमंडल के नई बनी पंचायत सेगल में दर्जन भर लोगों ने भाजपा की नीतियों से तंग होकर सोमवार कोे कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सोमवार को कुफरी निवासी तोता राम, फतेह सिंह, धरनू धार निवासी हरदेव, कुटली निवासी बुद्धी सिंह, तुला राम, सेगल के योग राम और पकयोडा निवासी हेम चंद सहित दरहल निवासी यशपाल ने भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हुए और सुंदरनगर के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे सोहनलाल ठाकुर से भेंट कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शीर्ष नेताओं से इस संबंध में बात की लेकिन कोई सुनाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर पार्टी को जीत दिलाई और सत्ता पर रहने के बाद सरकार की गलत नीतियों के कारण आए दिन प्रताड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की गरीब हित की नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्या ली है। वहीं इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने सभी का स्वागत किया और सदस्यता दिलाई है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन पेट्रोल व डीजल सहित गैस के दामों में वृद्धि हुई है इसका असर हर नागरिक पर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भी गरीब को लूटने पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में प्रदेश के हर नागरिक की हालत बदतर हुई है। आर्थिक तंगी के चलते कई लोगों के रोजगार गए हैं। ऐसे में खाद्य पदार्थ के दामों में भी वृद्धि हुई और महंगाई ने लोगों की हालत बिगाड़ दी है।
उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई जब सस्ते राशन के डिपो में मिलने वाले राशन के भी दाम बढ़ा दिया गया। जिसका हर गरीब पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि सभी लोगों ने मानसिक प्रताड़ना के दबाव में भाजपा को छोड़ने पर मजबूर हुए हैं और कांग्रेस के साथ हैं। कांग्रेस की नीतियों पर पूरा भरोसा है कम से कम गरीब को सस्ता राशन उपलब्ध होगा।