Thursday, June 18, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद, एस बैंक का शेयर 22 प्रतिशत गिरा

surinder thakur by surinder thakur
October 1, 2019
in Featured, इंडिया, बिज़नेस
0
Stock market closed for the third consecutive day, S Bank's stock fell 22 percent

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद, एस बैंक का शेयर 22 प्रतिशत गिरा

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

मुंबई : शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुए। आर्थिक आंकड़ों के कमजोर बने रहने के संकेत, बैंकिंग क्षेत्र की चिंताओं और वाहन बिक्री में गिरावट का सिलसिला बने रहने के बीच निवेशकों की ओर से शेयरों में भारी बिकवाली रही।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स स्थिर रुख के साथ चल रहा था लेकिन बिकवाली का दबाव बढऩे से दोपहर के कारोबार में इसमें सेंसेक्स एक समय 737 अंक से अधिक टूट गया था। अंत में सेंसेक्स 361.92 अंक यानी 0.94 प्रतिशत घटकर 38,305.41 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान इसकी घट बढ़ 38,923.78 से 37,929.89 अंक के दायरे में रही। इसी तरह निफ्टी 114.55 अंक यानी एक प्रतिशत गिरकर 11,359.90 अंक पर बंद हुआ।

पिछले तीन सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 684.33 अंक यानी 1.76 प्रतिशत और निफ्टी 211 अंक यानी 1.83 प्रतिशत नुकसान में रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ओपरेटिव बैंक (पीएमसी) के गहराते संकट और इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (आईएचएफएल) जैसी कंपनियों पर धोखाधड़ी के आरोपों के बीच निवेशकों का रुख सावधानी भरा है। एस बैंक का शेयर लगातार पांचवे दिन गिरावट के रुख के साथ 22 प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुआ। इसकी अहम वजह बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और समूह की सहयोगियों कंपनियों में 2.16 प्रतिशत हिस्सेदारी को और बेचने की रपट रही। यह बिक्री 510 करोड़ रुपए में की गई है।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

इसके अलावा इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 6.30 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, कोटक बैंक, हिंदुस्तान युनिलीवर और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आठ बुनियादी उद्योगों में गिरावट और करों में भारी कटौती के बावजूद सरकार के राजकोषीय घाटा लक्ष्य को 3.3 प्रतिशत पर बनाए रखने की योजना से बाजार में ज्यादा खर्च को लेकर चिंता देखी गई। उन्होंने कहा, वाहन बिक्री में गिरावट बरकरार रहने के चलते निवेशकों के बीच त्यौहारी मौसम में बाजार में किसी महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद नहीं देखी जा रही।

बैंकिंग क्षेत्र के अस्थिर हालात और रुपए में गिरावट ने भी बाजार में मुनाफा वसूली को प्रभावित किया है। मंगलवार को जारी एक मासिक रपट के अनुसार सितंबर में देश के भीतर विनिर्माण गतिविधियों में कोई घट-बढ़ दर्ज नहीं की गई है। इसकी प्रमुख वजह घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर मांग का कमजोर रहना है। आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण पीएमआई सितंबर मे 51.4 अंक था। यह अगस्त के समान ही है। सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आठ बुनियादी उद्योगों के आंकड़े जारी किए थे। इनके मुताबिक आठ बुनियादी क्षेत्रों का उत्पादन अगस्त में 0.5 प्रतिशत घटा है।

बीएसई का लघु कंपनियों, मध्यम कंपनियों और बड़ी कंपनियों का सूचकांक पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और इसमें 1.61 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। दूरसंचार कंपनियों के शेयर 4.53 प्रतिशत, रियल्टी क्षेत्र के 3.88 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी 2.20 प्रतिशत और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर 1.68 प्रतिशत तक गिर गए। बीएसई पर सूचीबद्ध 19 क्षेत्रों की कंपनियों में से 17 के शेयर में गिरावट रही।

विशेषज्ञों के अनुसार देश के बैंकिंग क्षेत्र में कामकाज से जुड़े मुद्दों और पहले से दबाव में बने रीयल एस्टेट क्षेत्र पर इसके प्रभाव को लेकर निवेशकों के बीच चिंता है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ओपरेटिव बैंक (पीएमसी) मामले में हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के प्रवर्तकों और बैंक के पूर्व प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा।

इस बीच मंगलवार को रिजर्व बैंक ने भी ट्वीट किया कि कुछ स्थानों पर सहकारी बैंकों समेत देश की बैंकिंग प्रणाली के खतरे में होने की अफवाह है। बैंक स्पष्ट करना चाहता है कि देश का बैंकिंग क्षेत्र सुरक्षित है। इसलिए आम जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इसके अलावा मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लाेस्कर, बजाज ऑटो, अशोक लीलैंड और महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में सितंबर में गिरावट देखी गई है। दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे कम जोर हो कर एक समय 71.09 पर चल रहा था। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.51 प्रतिशत बढ़कर 59.55 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Stock market closed
Previous Post

बस पलटने से तीन लोगों की मौत, सात घायल

Next Post

अमेरिका की घरेलू राजनीति के मामले में भारत का रुख तटस्थ : जयशंकर

Next Post
India's stance on US domestic politics is neutral: Jaishankar

अमेरिका की घरेलू राजनीति के मामले में भारत का रुख तटस्थ : जयशंकर

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

5000 करोड़ कहां हैं?…सवाल सिर्फ एक राशि का नहीं, व्यवस्था की पारदर्शिता का है

5000 करोड़ कहां हैं?…सवाल सिर्फ एक राशि का नहीं, व्यवस्था की पारदर्शिता का है

7 months ago
शक्ति फॉउंडेशन कर रहा ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का सशक्तिकरण

शक्ति फॉउंडेशन कर रहा ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का सशक्तिकरण

5 years ago
शानन पॉवर प्रोजेक्ट: सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर को होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल करेंगे हिमाचल की पैरवी

शानन पॉवर प्रोजेक्ट: सुप्रीम कोर्ट में 22 सितंबर को होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल करेंगे हिमाचल की पैरवी

9 months ago
वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समर्पित रहेगा सेवा सप्ताह: अनिल भारद्वाज

वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समर्पित रहेगा सेवा सप्ताह: अनिल भारद्वाज

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan Patients police investigation Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • हमीरपुर : अमरोह में दो बाइकों की भीषण टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल
    • 21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र
    • पालमपुर : चलती बस से गिरने के कारण छात्रा की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    हमीरपुर : अमरोह में दो बाइकों की भीषण टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल

    हमीरपुर : अमरोह में दो बाइकों की भीषण टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल

    June 18, 2026
    21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

    21 जून को होगी नॉन-मेडिकल और हिंदी टेट की परीक्षा, प्रदेश भर में बनाए गए 87 परीक्षा केंद्र

    June 18, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In